khaman dhokla
खमण ढोकला
सामग्री : –
मिश्रण बनाने के लिये
- बेसन – 100 ग्राम (1 कप )
- आदरक का पेस्ट – 1/4 छोटी चम्मच
- चीनी – 1/2 चम्मच
- नमक – स्वादानुसार
- ईनो – 3/4 चम्मच
- राई – एक छोटी चम्मच
- हरी मिर्च – 3-4
- नींबू का रस – एक बड़ी चम्मच (आधे नींबू का रस)
- तेल – एक छोटी चम्मच
- पानी – 100 ग्राम (घोल को पकोड़ी के मिश्रण जैसा बनाना है)

विधि
- सबसे पहले एक बर्तन में बेसन, आदरक का पेस्ट, चीनी, नमक को मिलाये। और अब उसमे पानी डाले।
- घोल को 1 घंटे के लिए एक तरफ किसी ग्राम स्थान पर रख दे।
- एक बर्तन के चारों तरफ तेल लगा ले। और एक बर्तन में पानी गरम होने के लिए रख दे।
- अब इस घोल को फेंटे और अब घोल में ईनो डाले और फेट ले।
- अब इस घोल को तेल लगे हुए बर्तन में डाले और जिस बर्तन में आपने पानी रखा था उसमें रख दे।
- अब घोल को 15-20 मिनट के लिए गैस पे रखे।
- इसके बाद चाकू से चेक कर ले, अगर चाकू साफ़ बहार आ जाये तो समझ ले आपका ढोकला बन गया है।
- अब ढोकले को चोकोर पीसेस में काट ले।
- और अब एक पैन में तेल, राई और निम्बू और चीनी के पानी के साथ परोसे।
- आपका ढोकला रेडी है।
1 Response
[…] http://nansrecipe.wordpress.com/2013/01/07/poha/ […]